गोरखपुर, नवम्बर 9 -- Gorakhpur News: गगहा (गोरखपुर) हिन्दुस्तान संवाद। जिंदगी की आपाधापी और व्यस्तताओं के बीच पुराने मित्रों से मिलना सुखद अनुभव होता है। इसी भावना को साकार करते हुए सोमवार को वरिष्ठ वैज्ञानिक (डीआरडीओ) डॉ. अनंत नारायण भट्ट ने अपने पैतृक निवास कौआडील, गगहा में किसान इंटर कॉलेज के हाईस्कूल वर्ष 1992 बैच के पूर्व छात्रों के लिए मित्र मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर वर्षों बाद मिले मित्रों ने पुरानी यादें ताजा कीं और साथ बिताए सुनहरे पलों को याद कर भावुक हो उठे।

पुरानी यादों के साथ जुटे पूर्व छात्र समारोह में विभिन्न जनपदों और प्रदेशों में नौकरी, प्रशासनिक सेवा तथा व्यवसाय से जुड़े पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लंबे अंतराल के बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी के चेहरे खिल उठे। किसी ने विद्यालय के दिनों में शिक्षकों स...