Gorakhpur News: किशोर को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। मुंडेरा बाजार निवासी 15 वर्षीय किशोर को जिम से लौटते समय रोककर गाली-गलौज करने और बाद में व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर-9, चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी राजकुमार जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र सार्थक जायसवाल 16 जुलाई को भोपा बाजार स्थित स्पार्टन जिम से व्यायाम कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में मुण्डेरा बाजार निवासी कुनाल जायसवाल और उसके साथी आदित्य विश्वकर्मा ने उसे रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने के बाद आरोपी ने व्हाट्सएप के माध्यम से भी धमकी भरे संदेश भेजे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.