Gorakhpur News: किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट पर केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक समेत उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, गांव निवासी मनोज चौरसिया उस समय उनके घर पहुंचा, जब किशोरी घर में अकेली थी। इसकी जानकारी मिलने पर जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गईं तो आरोप है कि मनोज और उसके परिजनों ने उनके साथ अभद्रता की, मारपीट की और जान-माल की धमकी देकर भगा दिया। पीपीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनोज चौरसिया एवं उसके परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.