गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। घर की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई बिहार निवासी 13 वर्षीय किशोरी की एम्स के ट्रॉमा सेंटर में सर्जरी की गई। वह रेयर चांस फ्रैक्चर से जूझ रही थी। हादसे में उसकी कूल्हे की हड्डी भी टूट गई थी। छोटे चीरे से सर्जरी कर उसकी रीढ़ की हड्डी स्थिर की गई। विश्व में ऐसे गिने-चुने मामले सामने आए हैं। एम्स इस पर शोध पत्र प्रकाशित करेगा। हादसा बीते शुक्रवार का है। बिहार के गोपालगंज निवासी 13 वर्षीय किशोरी अपने घर की दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने उसे पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से रविवार को एम्स लेकर पहुंचे। जांच में पता चला कि उसका कूल्हा टूटने के साथ ही उसकी रीढ़ की एल-2 हड्डी में चांस फ्रैक्चर हो गया था। डॉक्टरों ने बताया कि चांस फ्रैक्चर रीढ़ ...