गोरखपुर, अगस्त 2 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई को पड़ोसी गांव निवासी आशीष सोनकर उनकी बेटी को अपने झांसे में लेकर फरार हो गया। महिला का आरोप है कि युवक पहले से ही उनकी बेटी से संपर्क में था और चौरीचौरा आते-जाते उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने आशंका जताई है कि युवक उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी कर सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...