गोरखपुर, सितम्बर 12 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विवेचना में किशोरी से दुष्कर्म की बात सामने आने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ते हुए शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के पिता का आरोप है कि 31 जुलाई 2026 को गांव का रहने वाला गोविंद निषाद उर्फ गोली बहला फुसलाकर कही भगा ले गया। उलाहना देने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही थी,शुक्रवार की शाम क्षेत्र केे सखेरुआ चौराहे से आरोपित गोविंद निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया। ...