गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने गोंडा निवासी रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी की मां की तहरीर पर शनिवार देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया। मां के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी एम्स थाना क्षेत्र के सिंघड़िया स्थित एक डॉक्टर के यहां काम करती थी। 18 अक्तूबर को वह घर से काम पर जाने के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोप है कि रमेश उसे रास्ते से अपने साथ ले गया। मां ने आरोपी पर मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...