गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में सर्पदंश की घटना में 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हरपुर निवासी अवधेश शर्मा के परिवार में चार बेटियां और एक छोटा बेटा है। सबसे बड़ी बेटी मुस्कान (17) बुधवार देर रात परिवार के साथ मकान की छत पर सो रही थी। रात करीब एक बजे बारिश शुरू होने पर सभी नीचे आ गए, जबकि मुस्कान अलग कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डंस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल सिकरीगंज के जद्दूपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल ...