गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक किराने की दुकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। जानकारी के मुताबिक, हरपुर गांव निवासी सूर्यनाथ की पटखौली रोड पर गोपालपुर गांव के समीप एक स्कूल के बगल में किराने की दुकान है। सूर्यनाथ शुक्रवार रात दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात में किसी समय अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और काउंटर में रखा आठ हजार रुपये नकद एवं करीब 20 हजार रुपये का सामान समेट ले गए। शनिवार सुबह दुकानदार पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा मिला। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सिकरीगंज पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...