गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर दक्षिणी में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, दो लोगों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य तीन को डॉक्टरों की जांच के बाद छुट्टी मिल गई है। पुलिस के मुताबिक, हादसा हुमायूंपुर दक्षिणी निवासी कृष्णा चौधरी के मकान में हुआ। रविवार की सुबह कृष्णा चौधरी की पत्नी नीला देवी किचन में खाना बनाने गई थी। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में लीकेज से किचन में गैस फैल गया था। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: गैस लीक होने से लगी आग, पांच लोग झुलसे नीला देवी (70) ने जैसे ही माचिस जलाया आग फैल गई और वह चीखने लगी।शोर सुनकर उनके पति कृष्णा चौधरी (75) बेटे राजकुमार ...