Gorakhpur News: काली मंदिर के पास से छह ठेले जब्त, तीन हजार जुर्माना
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। काली मंदिर के पास सड़क और पटरी पर अतिक्रमण कर लगाए गए ठेलों के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई की गई। ट्रैफिक कार्यालय की टीम ने मौके से छह ठेले जब्त कर लिए। अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित ठेला संचालकों से जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ा जाएगा। इस दौरान तीन दुकानदारों पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। टीम ने दुकानों के बाहर सड़क और पटरी पर रखा सामान भी हटवाया। चेतावनी दी गई कि दोबारा दुकान के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।सहायक नगर आयुक्त तपन मिश्रा ने बताया कि सड़क और पटरी पर अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने के साथ दुकानदारों को भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.