गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर क्षेत्र के फातिमा अस्पताल के सामने मार्बल व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर पांच लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को शाहपुर पुलिस दिनभर घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही। फुटेज में तीन संदिग्ध युवक पैदल आते और वारदात को अंजाम देने के बाद ई-रिक्शा से फरार होते दिखाई दिए हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है。 यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मार्बल व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर पांच लाख ले भागे बदमाशजांच की प्रक्रिया जांच में सामने आया कि संगम चौराहे के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीनों युवक पादरी बाजार की ओर से पैदल आते दिखाई दिए। कुछ देर तक सड़क किनारे रुककर उन्होंने आसपास की गतिविधियों ...