गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को महिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार कर शासन की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि सरकार उनकी जायज मांगों को अगर शीघ्र पूरी नहीं करती है तो आंदोलन को और भी बड़ा रूप दिया जाएगा। इस दौरान भूपेश राय व एसएन भारती ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर तैनात डॉक्टरों, नर्सों व स्वास्थ्यकर्मियों के भरोसे सभी सरकारी अस्पताल चल रहे हैं। कहा कि जब संविदाकर्मी समान कार्य कर रहे हैं, तो वेतन भी उन्हें ठीक मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- Sambhal News: दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार, एनएचएम कर्मियों का सीएमओ दफ्तर पर धरना उन्होंने वेतन वृद्धि, ईपीएफ, ई...