Gorakhpur News: कारोबार में निवेश के नाम पर फल विक्रेता से 20.23 लाख की ठगी
गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गल्ला कारोबार में निवेश कर अच्छी आमदनी का झांसा देकर फल विक्रेता से 20 लाख 23 हजार 751 रुपये लेने और रकम वापस न करने का मामला सामने आया है। केशोपुर निवासी रमेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर सहजनवा पुलिस ने विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रमेश के मुताबिक वह बाजार में फुटपाथ पर फल की दुकान लगाते हैं। फरवरी 2025 में विजय उनकी दुकान पर आया और गल्ला कारोबार में साथ काम करने का प्रस्ताव दिया। अच्छी आमदनी का भरोसा मिलने पर वह निवेश के लिए तैयार हो गए। फरवरी से सितंबर 2025 के बीच उन्होंने अलग-अलग किस्तों में यूपीआई के जरिए 20,23,751 रुपये दे दिए। रकम जुटाने के लिए उन्होंने जमीन बेचने के साथ रिश्तेदारों और परिचितों से कर्ज लिया और गहने भी गिरवी रखे। रकम लेने के बाद विजय कारोबार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.