गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। रोड चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों करीब पचास हजार घरों की बिजली चार घंटे बाधित रहेगी। विद्युत माध्यमिक कार्य खंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर ओल्ड, विद्युत उपकेंद्र शाहपुर, विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार और विद्युत उपकेंद्र रायगंज से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच बाधित रहेगी। वहीं विद्युत उपकेंद्र विकास नगर के विस्तार नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से 03 बजे तक बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...