गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में कांवड़ यात्रा, रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उपनिदेश पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को निर्देश जारी कर अभियान का संचालन सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देश के अनुसार घाटों, शिव मंदिरों, पूजा स्थलों और कांवड़ मार्गों पर नियमित सफाई सैनिटाईजेशन तथा ब्लीचिंग पाऊडर का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही आरती स्थलों की आवश्यकतानुसार मरम्मत व रंगाई पुताई के कार्य कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रामलीला और विजयादशमी शोभायात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...