गोरखपुर, अक्टूबर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा कांग्रेस सांसद प्रो. आंगोमचा बिमोल अकोइजम के विरुद्ध लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर महिला भाजपा मोर्चा की तरफ से महानगर अध्यक्ष प्रीति शाही के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली रानी लक्ष्मीबाई पार्क, नगर निगम परिसर से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी प्रतिमा तक पहुंची। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला सम्मान, सुरक्षा और न्याय के पक्ष में आवाज उठाते हुए कांग्रेस के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस महिला सम्मान की बात तो करती है, लेकिन जब उसके अपने नेताओं पर महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े गंभीर आरोप लगते हैं, तब उसका रवैया सवालों के घेरे में आ जाता है। यह भी पढ़ें- Mau ...