गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने गोरखपुर में 'तोड़ो, फिर बनाओ, फिर तोड़ो' के खेल में करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि देवरिया बाईपास पर कुछ महीने पहले लाखों की लागत से बनी नाली और बाउंड्री को अब फिर तोड़ा जा रहा है। जगह-जगह टूटी दीवार और बाहर निकला नुकीला सरिया न सिर्फ निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल रहा है, बल्कि बड़े हादसे को भी न्योता दे रहा है। बिना किसी ठोस प्लानिंग के सरकारी धन की खुली बर्बादी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...