गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: चिलुआताल। क्षेत्र के सिहोरवा गांव में कहासुनी के बाद तीन लोगों पर रामनिवास यादव को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। घायल का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनिवास की बेटी सुमन यादव ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर 2026 की शाम करीब पांच बजे उनके पिता गांव में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रितिक मद्धेशिया, अभिषेक मद्धेशिया और महेंद्र मद्धेशिया से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उनके पिता के साथ मारपीट की, जिससे उनका सिर फट गया और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। यह भी पढ़ें- Bareily News: मारपीट की घटनाओं में तीन घायल, जांच में जुटी पुलिस आरोप है कि घटना के बाद तीनों जान से मारने की...