Gorakhpur News: कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है भागवत कथा
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गगहा हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बेलावीर भान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन व्यास पीठ से आचार्य ब्रह्मानंद शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कलयुग में मनुष्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के मन में भक्ति, श्रद्धा और सदाचार की भावना जागृत होती है। साथ ही उसे जीवन में सत्य, धर्म और सद्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए जहां कहीं भी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो, वहां लोगों को समय निकालकर कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे भागवत कथा के संदेशों को केवल सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और दैनिक जीवन में भी अपनाएं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.