Gorakhpur News: करंट की चपेट में आया लाइनमैन, एसएसओ पर लापरवाही का आरोप
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। पाली बिजली घर से जुड़े करतहरी गांव के जोगीयावीर टोले में शुक्रवार देर शाम तार जोड़ने के दौरान संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर गया और घायल हो गया। सुचना पर पहुंचे परिजन संविदा कर्मी को इलाज के लिए ले गए जहां डाक्टर ने उपचार के बाद देर शाम डिसचार्ज कर दिया। करतहरी निवासी संविदा लाइनमैन गरजून (40) को बिजली खराब होने की सूचना मिली थी। उसने पाली उपकेंद्र पर फोन कर शटडाउन लिया और तार जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ गया। आरोप है कि उपकेंद्र पर तैनात दूसरे एसएसओ ने फीडर की बिजली चालू कर दी। इससे लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया और पोल से गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद की गई।लाइनमैन ने मामले की शिकायत बिजली विभाग के अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.