गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके कारण शनिवार की देर शाम आसमान में गहरे काले बादल छा गए और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में जिले में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शनिवार की देर शाम मौसम बदलने से रात की उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं दिन में शनिवार को आसमान में बादल के छोटे टुकड़े मौजूद रहे और धूप तेज रही। इससे दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व...