गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा के सेक्टर-15 स्थित भूखंड पर प्रशासन द्वारा कब्जा दिलाने के कुछ घंटे बाद ही अवैध कब्जेदार पर ताला तोड़ने का आरोप लगा है। भूखंड आवंटी उमेश विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी सामान निकाल ले गया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने ताला तोड़ने का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...