गोरखपुर, अक्टूबर 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में टेलर मास्टर ने कक्षा छह की छात्रा को घर में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि छात्रा अपनी मां के कपड़े का नाप लेने के लिए टेलर मास्टर को बुलाने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर छात्रा की हालत देखकर परिजनों ने पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम करीब छह बजे की है। पिता ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर दूसरी कॉलोनी में रहने वाला 47 वर्षीय जमशेद आलम घर आकर महिलाओं के कपड़े सिलता था। दीपावली से पहले पत्नी के कुछ कपड़े सिलवाने थे। उन्होंने बेटी को टेलर मास्टर को बुलाने के लिए भेजा था...