गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रहे 33वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को कुछ कड़े मुकाबले हुए तो कुछ मैच एकतरफा हुए। अपने-अपने मैच जीतकर पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर, दक्षिण और रेलवे सुरक्षा विशेष बल की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने कड़े मुकाबले में रेलवे सुरक्षा विशेष बल को 48-35 अंकों से एवं पश्चिम रेलवे को 39-21 अंकों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। पूर्वोत्तर रेलवे के रामाश्रय यादव, नवीन उपाध्याय, दीपक कश्यम एवं शशि प्रकाश ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रेलवे सुरक्षा विशेष बल के सौरभ सिंह, बीबी शर्मा, विवेक, पवन, बिट्टू का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इसी प्रकार उत्तर रेलव...