गोरखपुर, अगस्त 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम विकास समिति द्वारा आयोजित 30 दिवसीय श्रावण महोत्सव जारी है। शुक्रवार को 16 वें दिन व्यास पीठ से शिव महापुराण कथा में हुए पं. अवनीश शुक्ला ने प्रजापति दक्ष के यज्ञ का प्रसंग सुनाया। इसके पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में धाम के प्राचीन शिव मंदिर में वैदिक रीति रिवाज से भगवान शिव, माता पार्वती व शिव परिवार की पूजा अर्चना की गई। वहीं, निशुल्क सामूहिक रुद्राभिषेक के तहत कई पालियों में 209 लोगों ने रुद्राभिषेक किया। महिलाओं ने शिव महिमा के भजन गाकर शिव भक्तों को भाव विभोर कर दिया। रुद्र महायज्ञ मे श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर मंगल कामना की। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रुद्र महायज्ञ में आहुति डालकर की मंगल कामना कार्यक्रम का संयोजन सूर्यकुंड धाम आंदोलन के संस्थापक व सूर्यकुंड ध...