Gorakhpur News: कंस के कारागार में हुआ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म, गूंजे जयकारे
गोरखपुर, अक्टूबर 31 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत जेठू नगर वार्ड में शनिवार को आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। जैसे ही भगवान के जन्म की झांकी प्रस्तुत हुई, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश के लिए हुआ था। इस अवसर पर पं. पद्मनाभ मणि, आचार्य हरिप्रपन्न त्रिपाठी, मुख्य यजमान दिनेश तिवारी, ममता त्रिपाठी, आदर्श त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, जवाहर तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जयकारों से गूं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.