गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में स्थित नेशनल एजूकेशनल सोसाइटी के कंप्यूटर विभाग में ओबीसी के युवक-युवतियों के लिए संचालित निःशुल्क ओ लेवल एवं सीसीसी कोर्स में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी गई है। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट या महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, पुर्दिलपुर स्थित कंप्यूटर विभाग में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी प्रधानाचार्य डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव और विभाग प्रभारी सैयद आसिफ अली ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...