गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र स्थित तरंग ओवरब्रिज की सीढ़ियों से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। रविवार सुबह ओवरब्रिज के पास उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 10:20 बजे सूचना मिली कि तरंग ओवरब्रिज के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सीतापुर रोड पर युवक का शव मिला प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवक ओवरब्रिज की सीढ़ियों से उतरते समय अचानक फिसल गया और नीचे गिर ...