Gorakhpur News: ओवरटेक के विवाद में चालक से मारपीट, सात पर केस
गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिटी। वाहन को ओवरटेक करने के विवाद में चालक के साथ मारपीट कर घायल करने के मामले में पीपीगंज पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महराजगंज के पनियरा निवासी दीपक मद्देशिया ने बताया कि बच्चे का इलाज कराकर घर लौटते समय भरवल अंडरपास के पास ओवरटेक को लेकर निखिल से कहासुनी हुई। आरोप है कि कुछ दूरी आगे सात लोगों ने बाइक वाहन के सामने खड़ी कर उसे रोक लिया और मारपीट की। घटना में उसकी आंख, कान और नाक पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने स्कूल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद होने की बात कही है। पुलिस ने निखिल समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.