Gorakhpur News: ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में अयांश सिंह बने विजेता
गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। गोरखपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में रविवार को एसएस एकेडमी, एडी मॉल के निकट एक दिवसीय ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजत की गई। छह चक्रों में खेली गई प्रतियोगिता में 58 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 14 फीडे रेटेड खिलाड़ी शामिल थे। ओपन वर्ग में महराजगंज के नौ वर्षीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय अंडर-9 प्रतियोगिता के उपविजेता अयांश सिंह ने 5.5 अंक के साथ खिताब जीता। विजेताओं को मुख्य अतिथि लोकगायक राकेश श्रीवास्तव, विनीत अग्रवाल, डॉ. सुरेश सिंह, कनक हरि अग्रवाल, डॉ. निशि अग्रवाल और मनीषा सिंह ने सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- रैपिड कप शतरंज में रोहन और समायरा चैंपियन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.