Gorakhpur News: ओटीएस में 180 आवेदन, 22 बकायेदारों ने जमा किया पूरा संपत्तिकर
गोरखपुर, अगस्त 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के गृहकर, जलकर और सीवरकर (सम्पत्तिकर)के बकायेदारों के लिए शुरू की गई प्रदेश सरकार की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत 30 अगस्त की शाम तक ओटीएस के तहत कुल 180 आवेदन मिले हैं। इनमें 103 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं, जबकि 77 आवेदन लंबित हैं। अब तक 22 बकायेदारों ने पूरा भुगतान किया है। इससे नगर निगम को 6,38,693 रुपये की वसूली हुई है। इन करदाताओं को ब्याज में कुल 1,35,644.48 रुपये की छूट मिली है। कुल आवेदनों में 110 ऑनलाइन और 70 ऑफलाइन हैं। आवेदन करते समय 139 बकायेदारों ने एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुना, जबकि 41 ने किश्तों में भुगतान करने की इच्छा जताई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: संपत्तिकर निस्तारण के लिए ओटीएस में 153 आवेदन मिले नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.