Gorakhpur News: ऑटो में छूटा बैग दो घंटे में बरामद, सामान समेत परिजनों को सौंपा
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। कुसम्ही बाजार से ऑटो रिक्शा से घर जा रही महिला का बैग घघसरा चौराहे पर ऑटो बदलते समय छूट गया। बैग में मोबाइल फोन समेत कीमती सामान था। सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से बैग में रखे मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर ऑटो रिक्शा की पहचान की गई। पुलिस ने करीब दो घंटे में बैग और उसमें रखा सामान व मोबाइल बरामद कर लिया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों को घघसरा चौकी बुलाकर सत्यापन के बाद बैग सामान समेत सुपुर्द कर दिया गया। टीम में चौकी प्रभारी आदर्श पाण्डेय, उपनिरीक्षक अतुल कुमार गुप्ता और आरक्षी सुधांशु दीक्षित शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.