Gorakhpur News: ऑटो में छूटा एक लाख के जेवरों से भरा झोला बरामद
गोरखपुर, नवम्बर 28 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर निवासी किरन देवी शुक्रवार को मायके मोतीराम अड्डा से ऑटो से घर जा रही थीं। महेवा चुंगी पर उतरते समय उनका झोला ऑटो में ही छूट गया। उसमें करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने के झुमके रखे थे। रुस्तमपुर ढाले के पास पहुंचने पर उन्हें झोला छूटने की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल पुलिस से मदद मांगी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने ऑटो की तलाश शुरू की। मोतीराम अड्डा चौकी प्रभारी सौरभ सिंह के प्रयास से ऑटो की पहचान कर झोला सकुशल बरामद कर लिया गया। जेवर वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.