गोरखपुर, जुलाई 17 -- Gorakhpur News: मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा चौराहे पर ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी मौरुन निशा की तहरीर के अनुसार 16 जुलाई की रात करीब नौ बजे उनके पति मोतीराम अड्डा चौराहे पर ऑटो खड़ा कर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान देवरिया की ओर से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। यह भी पढ़ें- खड़े ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत पीड़िता की तहरीर के आधार पर खोराबार पुलिस ने ट्रक चालक प्रदीप कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वा...