गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पूरी ने उरुवा थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मातहतों को लंबित विवेचनाओ के निस्तारण, बीट की सम्पूर्ण जानकारी, सीसीटीएनएस सहित कई मुद्दों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने उरुवा में पैडल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी, एसएसआई राजेश सिंह, एसआई रमाशंकर दुबे, दीपेंद्र नाथ त्रिवेदी, अनिकेत यादव, प्रदीप जायसवाल, रंजू, वंदना वर्मा सहित सभी लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...