गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजेश गुनावत ने रविवार को झंगहा में पुलिस, मीडिया और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर संवाद किया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, रात में लगातार गश्त करने और अराजकतत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को यातायात नियमों का पालन कराने और कच्ची शराब से जुड़ी समस्याओं पर भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक का उद्देश्य एसपी नार्थ ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख...