Gorakhpur News: एसडीएम ने निर्माणाधीन पशु शेड का किया औचक निरीक्षण
गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: हरनही, हिंदुस्तान संवाद। उप जिलाधिकारी खजनी आनंद कुमार कटारिया ने गुरुवार को खजनी ब्लाक क्षेत्र के हरिहरपुर ग्राम सभा स्थित पशु आश्रम स्थल (कान्हा उपवन) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में कीचड़ और बिखरी हुई गंदगी देखकर गौशाला के प्रबंधक को सफाई कराने और छिड़काव करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, पशुओं को बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए उनके नियमित जांच और इलाज की व्यवस्था कराने के निर्देशित किया। खजनी के उप-मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रितेश ने एसडीएम को बताया कि पशुओं की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच और इलाज किया जाता है। उन्होंने पशुओं को खुर-पका, मुंह-पका आदि रोगों से बचाव के लिए टीका लगाने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: तीन दिनों में गोशाला का टीनशेड दुरुस्त करने का निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.