गोरखपुर, अगस्त 1 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया, हिटी। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को पीपीगंज थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और जनता की शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, हवालात की सुरक्षा, अनुशासित कार्यशैली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन के साथ विनम्र व्यवहार पर विशेष जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...