गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर,प्रमुख संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए जिले के 42 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है। इस कार्रवाई में सात उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और 34 आरक्षी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार चौकी टीपी नगर के उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय चौकी के गिरीश मिश्र, कैंट के शक्ति रंजन, गुलरिहा के अभिषेक कुशवाहा, हरपुर बुदहट के ओम प्रकाश, कैंपियरगंज के अमित सिंह तथा रामगढ़ताल के उपेन्द्र कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं गोरखनाथ थाने के मुख्य आरक्षी राजेश सिंह को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।

पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण इसके अलावा कोतवाली, तिवारीपुर, गगहा, शाहपुर, हरपुर बुदहट, कैंपियर...