गोरखपुर, नवम्बर 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर,प्रमुख संवाददाता। कैंट क्षेत्र में एसएसपी आवास के निकट वर्ष 2017 में हुई छात्र नेता सौरभ पांडेय की हत्या के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 74-74 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी से यह सजा हुई। दोषियों में सुनील यादव और विक्की उर्फ विकास निवासी खोया मंडी, कैंट, महेंद्र यादव निवासी सिंहापार सातवां टोला, सहजनवां और वैभव सिंह निवासी ककराखोर, बेलीपार शामिल हैं। इनके खिलाफ कैंट थाने में वर्ष 2017 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में मारपीट, बलवा, हत्या और आयुध अधिनियम की धाराएं लगाई गई थीं।

पुलिस की पैरवी और अदालत का फैसला पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन कनविक्शन के तहत एसएसपी के निर्देशन में थाने ...