गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। विधान सभा की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) में कटे हुए, छूटे हुए सहित अन्य पात्र लोग मतदाता बन सकते हैं। ऐसे लोग सिर्फ फार्म-6 के माध्यम से अपना नाम सूची में शामिल करा सकेंगे। प्रशासन ने अपील की है कि मतदाता सूची में शामिल होने के लिए पात्र लोग बीएलओ को ऑफलाइन एवं निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि जिन पात्र लोगों का नाम विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआइआर के संबंध में 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, वे भी फार्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान फार्म-6 के साथ...