गोरखपुर, नवम्बर 29 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा/सरदारनगर (गोरखपुर), हिटी। गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के देवकहिया गांव स्थित एशियन फर्टिलाइजर में शनिवार सुबह सल्फ्यूरिक एसिड के रिसाव से तीन गांवों में अफरातफरी मच गई। करीब दो घंटे तक हुए रिसाव का असर तीन गांवों तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने घुटन, उल्टी, आंखों में जलन और गला बैठने की शिकायत की। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसलें भी झुलस गईं। ग्रामीणों के विरोध पर पहुंची टीम ने जांच रिपोर्ट आने तक प्लांट बंद रखने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब सात बजे प्लांट से सल्फ्यूरिक एसिड का रिसाव शुरू हुआ, जो लगभग नौ बजे तक जारी रहा। चौरीचौरा क्षेत्र के देवकहिया, अवधपुर और देवीपुर गांवों तक इसका असर फैल गया। घुटन, उल्टी, आंखों में जलन और गला बैठने की समस्या होने पर सैकड़ों ग्रामीण फैक...