गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर जालसाजों ने एक मृत व्यक्ति की एलआईसी पॉलिसी के बोनस का झांसा देकर एक व्यक्ति को ठगने का प्रयास किया। हालांकि सतर्कता से ठगी की कोशिश नाकाम हो गई। चौरीचौरा निवासी बृजेश पाठक के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बीमा विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके दिवंगत पिता चन्द्रभान की एलआईसी पॉलिसी का 14,500 रुपये बोनस आया है। उसने बृजेश और उनके पिता का नाम भी सही बताया, जिससे बातचीत विश्वसनीय लगी。 यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के 14 हजार रुपये खाते में वापस कराएजालसाज़ की योजना बृजेश ने बताया कि उनके पिता का वर्ष 2018 में निधन हो चुका है। इस पर जालसाज ने कहा कि मृत्यु के बाद बोनस जारी हुआ है। इसके बाद उसने पहले 10 हजार रुपये भेजने का दावा करते हुए मोबाइ...