गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एम्स के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) के वर्ष 2022 बैच के विद्यार्थियों के लिए कैंपस भर्ती कार्यक्रम किया गया। करियर एडवांसमेंट एंड प्रोफेशनल एनरिचमेंट (केप) सेल की ओर से राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से आयोजित कैंपस में विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव एवं सह-प्राध्यापक डॉ. देवीगा टीके के संबोधन से हुआ। कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डॉ. रेणुका के ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बदलती जरूरतों के अनुरूप नर्सिंग विद्यार्थियों को तैयार करने में करियर केंद्रित पहल की महत्वपूर्ण भूमिका है। राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर की नर्सिंग निदेशक क...