गोरखपुर, अक्टूबर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। एम्स में 17 अक्टूबर को वार्षिक रिसर्च डे का आयोजन ऑडिटोरियम मे होगा। कार्यक्रम की थीम 'रिसर्च टू इम्पैक्ट: इनोवेशन और साक्ष्यों से स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव' रखी गई है। इसका उद्देश्य चिकित्सा शोध को बेहतर इलाज और जनस्वास्थ्य से जोड़ना है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल मुख्य अतिथि होंगे। उनके सामने संस्थान में चल रहे शोध कार्यों और वैज्ञानिक नवाचारों को प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार और पोस्टर वॉक के साथ शोध प्रदर्शनी शामिल हैं। प्रदर्शनी में शोध परियोजनाओं, नई वैज्ञानिक खोजों और उनके जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा...