गोरखपुर, जुलाई 24 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद फिल्म अभिनेता रवि किशन ने नियम 377 के तहत गोरखपुर एम्स में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं एवं जटिल शल्य चिकित्सा सेवाओं के विस्तार का मुद्दा उठाया। कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के सीमावर्ती जिलों और नेपाल के तराई क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए एम्स गोरखपुर आज जीवनदायिनी स्वास्थ्य संस्था है।

सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं का अभाव रवि किशन ने कहा कि एम्स गोरखपुर में अभी भी कैंसर उपचार, कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी, हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, किडनी प्रत्यारोपण, लिवर प्रत्यारोपण, डेंटल सर्जरी (ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी), जटिल शल्य चिकित्सा और अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का अभाव है। इन सुविधाओं के उपलब्ध न होने से गंभीर एवं जीवनरक्...