गोरखपुर, अक्टूबर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। एम्स की सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग की टीम ने बरईपार गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बुधवार को किया। इस दौरान 102 लोगों की जांच कर उन्हें परामर्श और जरूरत के अनुसार दवाएं दी गईं। शिविर में 35 लोगों की आंखों की जांच भी की गई। शिविर में रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन और बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) की जांच की गई। आंखों की जांच में जिन मरीजों को आगे के परीक्षण या विशेषज्ञ परामर्श की जरूरत मिली, उन्हें एम्स के नेत्र रोग विभाग में रेफर किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारनगर के माध्यम से भी दवाओं का वितरण किया गया। उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को नमक सीमित मात्रा में लेने और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी गई। एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि एम्स ...