Gorakhpur News: एमपी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 26 को, आचार संहिता लागू
गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय में 26 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार से चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव अधिकारी डॉ. शिवकुमार बर्नवाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में 25 अगस्त को कक्षा प्रतिनिधियों का चुनाव कराया जाएगा। इसी दिन अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं पुस्तकालय मंत्री पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 26 अगस्त को पूर्वाह्न 10:30 बजे तक नामांकन वापस लेने का अवसर रहेगा। इसके बाद सभी वैध प्रत्याशियों को अपनी बात रखने के लिए 10 मिनट का योग्यता भाषण देना होगा। मतदान 26 अगस्त को शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा। मतगणना के बाद रात 9 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.