गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। स्पोर्ट्स एंपोरियम के तत्वावधान में सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज, गोरखपुर के मैदान पर आयोजित मानसून गोल्ड कप 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन शनिवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मुकाबला महाराणा फुटबॉल क्लब एवं घोसी अकादमी के मध्य खेला गया। एमपी इंटर कॉलेज की टीम ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दिन का दूसरा मुकाबला घोसी ब्रदर्स एवं ला पैशन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। प्रथम हाफ तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। मैच के अंतिम चरण में घोसी ब्रदर्स ने अपनी रणनीति में बदलाव किया, जिसका लाभ उन्हें पेनल्टी किक के रूप में मिला। टीम के खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ ने पेनल्टी किक को सफलतापूर्वक गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई...